बहराइच: रानीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर
जिले के रानीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक बहराइच ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। जिसकी जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक बहराइच ने बताया कि रानीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह गहलोत लाइन हाजिर कर दिया गया है।