पट्टी: सीएचसी पट्टी में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने गंभीर लापरवाही का लगाया आरोप
कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव में उस समय मातम पसर गया, जब एक मां की गोद भरने से पहले ही सूनी हो गई। गांव निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी अर्चना को प्रसव पीड़ा होने पर तीन अप्रैल की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही अर्चना ने नवजात को ज