गोला: ककरही पेट्रोल पंप के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, इलाज के लिए भेजा गया सीएचसी गोला
Gola, Gorakhpur | Jun 13, 2024 गोला थाना क्षेत्र के ककरही पेट्रोल पंप के समीप बाइक बृहस्पतिवार को एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। ठोकर लगने के कारण बाइक सवार का हाथ पैर के साथ शरीर के कई अंग चोटिल हो गए। घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया।