गोला: चंद चौराहे के पुलिस पीकेट से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रिश्तेदार के घर शादी में जा रही महिला से नगदी व जेवरात उड़ा ले गए
Gola, Gorakhpur | Jun 13, 2024 गोला थाना क्षेत्र के उपनगर गोला के चंद चौराहे के पुलिस पीकेट से पश्चिम करीब 200 मीटर की दूरी पर आटो चालकों ने उड़ा दिया। महिला ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने जा रही थी। आटो पर ही सवार तीन उचक्कों ने उसे आटो से धक्का देकर गिरा दिया और उसके अटैची में 28 हजार नगदी व सोने के जेवारत लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।