गोला: सीएचसी बड़हलगंज पर घायल को लेकर इलाज कराने गए युवकों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए डॉक्टर व कर्मचारीयों से किया मार
Gola, Gorakhpur | Jun 12, 2024 बड़हलगंज कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायल को लेकर इलाज कराने आए युवकों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए डॉक्टर व कर्मचारी को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को ग्राम सभा खड़ेसरी के युवक एक महिला को ईलाज के लिए ले गए थे।