कटिहार: रामपारा में राजद पार्टी का जनसंपर्क अभियान, माई बहन मान योजना की दी जानकारी
बुधवार की शाम 5 बजे राजद नेता सह मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान राजद से जुड़े कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या मौजूद थे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में मोहल्ले की महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची हुई थी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को माई-बहन मान योजना के बारे में जानकारी दी गई।