मुख्यमंत्री के दौरे में ओबीसी महासभा का विरोध, काले झंडे दिखाने पहुंचे कार्यकर्ता को लेकर पहुंची थाने
टीकमगढ़ | मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ओबीसी महासभा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। महासभा पिछड़ा वर्ग के 13% होल्ड हटाने, यूजीसी कानून लागू करने, टीकमगढ़ में बड़ा उद्योग स्थापित करने, बड़ागांव धसान में महाविद्यालय खोलने तथा जिले की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहती थी।
#obc #news #bundelkhandnews #mpnews #टीकमगढ़