घाघरा: घाघरा बस्ती में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Ghaghra, Gumla | Apr 12, 2026 घाघरा बस्ती में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक किया।डायन बिसाही,ड्रिंक एंड ड्राइव,नशापान सहित कई मुद्दे शामिल थे।