रायबरेली: रतापुर गल्ला मंडी सहित अन्य मंडियों में फूड विभाग की टीम ने चाइनीज लहसुन को लेकर की छापेमारी, ADM प्रशासन ने दिया बयान
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के,रतापुर गल्ला मंडी सहित जनपद की अन्य मंडियों में,शासन के निर्देश पर,मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने,चाइनीज लहसुन की बिक्री को लेकर छापेमारी की है।इस दौरान व्यापारियों को बताया गया कि,ना तो चाइनीज लहसुन का भंडारण करें,न हीं इसकी बिक्री करें।एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि,यह टीम दो दिनों तक इसकी छापेमारी करेगी।