बेगूसराय: कैंटीन चौक पर माले कार्यकर्ताओं ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
कैंटीन चौक पर सोमवार की दोपहर 2:00 बजे माले कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान माले नेता चंद्रदेव वर्मा ने कहा कि वाजिदपुर निवासी कारेलाल यादव के घर पर अपराधी ने हमला किया. लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं रही है. यदि पुलिस प्रशासन अपराधी को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो माले के कार्यकर्ता चरनवद्ध आंदोलन करेंगे.