बेगूसराय: फर्टिलाइजर मैदान में 17-27 मार्च तक होगा वनडे क्रिकेट सेंट्रल जोन का मुकाबला, आयोजक तैयारी में जुटे
बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित BCA अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का मुकाबला बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर में 17 मार्च से 27 मार्च तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने रविवार की शाम 5:00 बजे बताया.