बेगूसराय: सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली में बाइक विवाद में मारपीट, घायल सदर अस्पताल में भर्ती
सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली में बाइक के विवाद में मारपीट की घटना हुई है. इस दौरान घायल को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती किया गया है. इस बात की जानकारी रविवार की दोपहर 03:00 बजे मिली. इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि मेरे भैसुर का बेटा मेरे घर से गाड़ी लेकर चला गया. इसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद में मारपीट की घटना हुई है. घायल का नाम विनोद महतो है.