जलेसर: नूहखास में फांसी के फंदे से लटक कर जान देने वाले युवक का शव पुलिस ने चिता से निकलवाया
Jalesar, Etah | Jan 24, 2024 नूहखास में आज जलेसर पुलिस ने पहुंचकर चिता से शव को हटवाया। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचित नहीं किया था। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस नूहखास पहुंची और शव को चिता से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।