बक्स्वाहा: एक ही तालाब के लिए दो बार भुगतान के आरोप, ₹14.40 लाख की कथित गड़बड़ी की जांच शुरू
एक ही तालाब पर दो भुगतान के आरोप, ₹14.40 लाख की कथित गड़बड़ी की जांच शुरू जनपद पंचायत बक्सवाहा की ग्राम पंचायत कैरवारा के ग्राम तुमरयाऊ में एक ही तालाब निर्माण पर दो बार भुगतान किए जाने के आरोपों से पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता गोविन्द सिंह लोधी ने आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाया है कि पहले हितग्राही भगवानदास काछी के खेत