शामली: शामली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 425 वाहनों के काटे चालान, सख्ती जारी
Shamli, Shamli | Jun 18, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 427 वाहनों के चालान काटे गए, जिसमें सर्वाधिक 342 चालान हेलमेट नही पहनने की वजह से हुए। विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया।