संत कबीर नगर में 18 जून को अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सरयू नहर खंड खलीलाबाद के किसानों के साथ बैठक हुई। किसानों को वर्तमान सर्किल रेट के चार गुना मुआवजा देने पर सहमति बनी। समिति द्वारा यह मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।