महोबा: सिजवाहा गांव में विकलांग बेटी की पेंशन के लिए भटक रहा बेबस पिता, लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र न बनाने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Apr 19, 2026 एक पिता अपनी 80 प्रतिशत मूक-बधिर बेटी की पेंशन के लिए दर-दर भटक रहा है। मजदूर देवेंद्र कुमार का आरोप है कि लेखपाल जमीन अधिक होने का हवाला देकर आय प्रमाण पत्र नहीं बना रहे। पांच बेटियों के पिता देवेंद्र ने बताया कि कई बार प्रयास के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है, ताकि उनकी दिव्यांग बेटी को सरकारी योजना का लाभ मिल सके।