छबड़ा: छबड़ा में मकान से करीब ₹2 लाख की अवैध दवाइयां जप्त, मौजूद कर्मचारियों के पास न मिला लाइसेंस और न दवाइयों के बिल
Chhabra, Baran | Feb 21, 2025 छबड़ा में औषधि नियंत्रण विभाग झालावाड व बारां की टीम ने छबड़ा में संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में अवैध दवाइयां का स्टॉक जप्त किया है। यह दवाइयां करीब दो लाख रुपए की बताई जा रही। झालावाड़ के सहायक ड्रग कंट्रोलर उमेश मुखिजा व बारां ड्रग इंस्पेक्टर शिवकांत शर्मा बालाजी नगर छबड़ा के एक मकान पर पहुंचे और कार्यवाही की।