मुगलसराय: मुगलसराय में सूजाबाद गंगा नदी मे शिवलिंग मिलने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी
सूजाबाद में गंगा नदी शिवलिंग मिलने की खबर से इलाके में हलचल मच गई। मंगलवार सुबह 09 बजे जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों में चर्चा तेज हो गई। बताया गया कि मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसी भारी वस्तु को बाहर निकालने पर वह शिवलिंग निकला। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित स्थान पर रखकर स्थापित कर दिया, जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।