बलरामपुर: सदर विधायक ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीपक जलाया
13 अप्रैल रविवार शाम 7:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर लोगों के साथ माल्यार्पण किया एवं दीपक जलाया। इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, डी पी सिंह, वरुण सिंह मोनू, संदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और बाबा साहब के बताए हुए विचारों पर चलने का संकल्प लिया।