बलरामपुर: भाजपा युवा मोर्चा की रैली को सदर विधायक और अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य ने दिखाई हरी झंडी
13 अप्रैल रविवार 12 बजे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उत्सव अभियान बाइक रैली आयोजित किया गया। सदर विधायक पलटू राम एवं अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा एकता जायसवाल ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।रैली सिटी पैलेस से प्रारंभ होकर तुलसी पार्क अटल भवन कार्यालय पर समापन किया गया। अभियान के दौरान 500 से अधिक युवा बाइक रैली में शामिल हुए।