बलरामपुर: पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, 62 वाहनों का किया ई-चालान
13 अप्रैल रविवार 3 बजे प्रभारी यातायात उमेश सिंह व मय टीम द्वारा थाना को0नगर के वीर विनय चौराहा, नगर ,भगवतीगंज,फुलवरिया बाई पास पर नियमों का उल्लघंन करने वाले दो पहिया वाहन चालक,ई रिक्शा,बिना हेलमेट,गलत दिशा ,नो पार्किंग, बिना लाइसेंस आदि के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई व 62 वाहनों का ई चालान कर 74,500 रु/- का सम्मन किया गया।