अटरू: अटरू क्षेत्र के ढोटी में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ
Atru, Baran | Jun 3, 2026 अटरू क्षेत्र में पुरुषोत्तम मास के मौके पर ढोटी गांव में संगीतमय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन सोमवार शाम से शुरू किया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद बावड़ी वाले हनुमान मंदिर परिसर में दोपहर 3 से शाम 6 बजे कथा का वाचन किया गया। जिसमें कथा वाचक मुकेशानंद पुरी ने कई प्रसंगों का वर्णन किया। कथा का समापन आगामी 7 जून को किया जाएगा।