रसूलाबाद: नोहा नौगांव में गबन के मामले में फरार ग्राम प्रधान पर प्रशासन की कार्रवाई, संपत्ति कुर्क, पशु जब्त
रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई। कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान