गुना नगर: बजरंगगढ़ हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, प्रताप छात्रावास मेले में झूलों पर प्रतिबंध, देर रात मेला चला तो होगी कार्रवाई
गुना के प्रताप छात्रावास समर मेले में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बजरंगगढ़ मेले में झूला हादसे में मासूम की मौत और प्रताप छात्रावास मेले में मिक्की माउस झूले से जुड़ी शिकायतों के बाद SDM शिवानी पांडे ने सभी बड़े और मध्यम आकार के झूलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने मेला संचालन का समय शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक तय किया है ।