नेशनल हाईवे पर 'थार' से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन युवकों को भेजा जेल, गाड़ी जब्त
मुजफ्फरनगर में एनएच-58 पर थार गाड़ी पर बैठकर स्टंट करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। मंसूरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों स्टंटबाजों—जुनैद, शाहिद और गुफरान—को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी थार गाड़ी को भी सीज कर दिया है।