कहरा: मारूफगंज रोड पर पुलिस क्लब के पास खून से लथपथ युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Kahara, Saharsa | Jun 19, 2025 खबर सहरसा से हैं जहां पुलिस ने शहर के मारूफगंज रोड स्थित पुलिस क्लब के सामने से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. वहीं घटना स्थल पर पुलिस और FSL की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. सदर SDPO आलोक कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टिया लग रहा है कि युवक के सर पर किसी भारी चीज से चोट लगने से मौत हुई है. पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.