कहरा: रामपुर में जमीनी विवाद में हुई मारपीट से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Kahara, Saharsa | Jun 18, 2025 खबर सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र से है, जहां विवादित जमीन में मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रामपुर गांव वार्ड संख्या 13 में हुई इस घटना में 56 वर्षीय लड्डू कांत झा बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।