जगदलपुर: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ का 'सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना' घोषित किया, CSP सुमित कुमार ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ पुलिस और बस्तर पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है कि वर्ष 2025 हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग तथा बस्तर के लिए ऐतिहासिक है।