धोरैया: धोरैया में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती, किया गया माल्यार्पण, पूर्व एमएलसी रहे मौजूद
Dhuraiya, Banka | Apr 14, 2026 बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धोरैया में धूमधाम से मनाई गई। इसको लेकर अंबेडकर पार्क धोरैया में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे से पूर्व एमएलसी भाकपा के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए माल्यार्पण किया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।