जलालाबाद: किरतापुर में आंगन के बंटवारे को लेकर देवर व उसके साथियों ने महिला से की गाली गलौज व मारपीट, महिला ने थाने में दी तहरीर
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव किरतापुर निवासी महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आंगन का बंटवारा करना चाहती है। लेकिन उनका देवर बंटवारा नहीं कर रहा है और आए दिन शराब पीकर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। मना करने पर अपने साथी खट्टू व वीरपाल को बुलाकर मारपीट करवाता है।