मुज़फ्फरनगर: साकेत कॉलोनी स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक
साकेत कॉलोनी स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गयी। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ ने कार्यकर्ताओं को कहा कि गठबंधन के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दें।