मुज़फ्फरनगर: रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर कांग्रेसियों ने धरना देकर किया कब्जा
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय स्टेट बैंक पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के चंदा का हिसाब ना देने का आरोप लगा कर भारतीय स्टेट बैंक पर धरना देकर कब्जा कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा कहा कि भारतीय स्टेट बैंक भाजपा के चुनावी चंदे का हिसाब नहीं दे रहा।