बीकानेर: नोखा रोड स्थित गोचर भूमि में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही है जांच
बीकानेर शहर के उदयरामसर फांटे के पास नोखा रोड स्थित गोचर भूमि में एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई, मो. जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत ने सहयोग किया। थाना अधिकारी परमेश्वर सु