पटना ग्रामीण: कुंभ स्नान के लिए घर से निकली मध्य प्रदेश की बुजुर्ग महिला पटना में भटक गई, अगमकुआं पुलिस ने परिजनों को सौंपा
कुंभ मेला से गुमशुदा मध्यप्रदेश की रहनेवाली एक बुजुर्ग महिला भटक कर पटना के अगमकुआं थानाक्षेत्र मेें आ गई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया व अन्य सूचना माध्यमों से महज 06 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर शुक्रवार की शाम 5 बजे उनके परिजन के सुपूर्द कर दिया गया।