पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से गेसिंग और जुआ खेलने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो कीपैड मोबाइल, एक कैलकुलेटर और रसीद बरामद
खाजेकला थाना पुलिस ने गेसिंग और जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है।पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर गेसिंग एवं जुआ खेलने के मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1750 रुपए कैश, दो कीपैड मोबाइल,1 कैलकुलेटर और रसीद बरामद किया है।