पटना ग्रामीण: होटल मौर्या में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित
होटल मौर्या में शुक्रवार को स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ होटल संचालक और टूर ऑपरेटर्स शामिल हुए। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता के तहत दरभंगा प्रमंडल के कुल 20 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।