पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संतोष सिंह ने वन नेशन वन लेबर कार्ड बनाने की बात कही, कार्ड बनने से श्रमिकों की हकमारी नहीं होगी
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे वन नेशन वन लेबर कार्ड बनाने की बात कही है। मौके पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि बिहार के श्रमिकों का दूसरे राज्य में हकमारी ना हो इसके लिए वन नेशन वन लेबर कार्ड बनाना जरूरी है। बिहार जैसे प्रदेश के श्रमिकों के लिए यह नीति ज्यादा लाभकारी होगी जो दूसरे प्रदेशों में जाकर कार्य करते हैं।