महोबा: NEET की तैयारी कर रही छात्रा निशा अहिरवार लापता, अपहरण का आरोप, बहुजन समाज पार्टी ने एसपी कार्यालय में उठाया मामला
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 नीट की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की छात्रा निशा अहिरवार 30 अप्रैल से संदिग्ध हालात में लापता है। परिजनों ने गांव के दबंगों पर अपहरण का आरोप लगाया है,जो पहले भी छेड़खानी कर चुके हैं। मामले में बहुजन समाज पार्टी भी सक्रिय हो गई है।जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में परिवार ने एसपी से गुहार लगाई।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन अभी तक छात्रा का पता नही है