अकबरपुर: माती में शिक्षामित्रों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री ने शिक्षामित्रों को चेक वितरित की
माती में शिक्षामित्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।कैबिनेट मंत्री ने शिक्षमित्रों को 10,000 रुपए से बढ़ाए गए मानदेय 18,000 रुपए की चेक वितरित की।कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अब शिक्षामित्रों को निःशुल्क 5 लाख का स्वास्थ बीमा भी मिलेगा।