परिहार: परिहार पुलिस ने फरार आरोपी को मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार
परिहार थाना पुलिस ने गृह भेदन मामले में फरार चल रहे आरोपी ब्रजेश भारती को मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनबरसा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है और परिहार थाना कांड संख्या 103/17 में वांछित था। परिहार थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज