फिरोज़ाबाद: गांव चनोरा पुल के समीप पुलिस और लूटेरा गिरोह के बीच हुई मुठभेड़,एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के गांव चनोरा पुल के समीप मंगलबार की तड़के पुलिस और लूटेरा गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गयीं। मुठभेड़ के दौरान अभय नामक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस की माने तो आरोपी बदमाश पर करीव एक दर्जन लूट के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी बदमाश के कब्जे से एक बाइक देशी तमंचा कारतूस बरामद किये है।