वारासिवनी: बिना दस्तावेज मिर्च परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों पर लगा हजारों का जुर्माना
वारासिवनी में 2 अप्रैल 2026 को मंडी उड़नदस्ता दल ने निरीक्षण के दौरान बिना वैध दस्तावेज मिर्ची का परिवहन करते दो वाहनों को पकड़ा। पहले वाहन में 12.60 क्विंटल मिर्ची पर 6,397 रुपये तथा दूसरे वाहन में 15.75 क्विंटल मिर्ची पर 7872 रुपये जुर्माना वसूला गया। दोनों मामलों में म.प्र. कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के तहत कार्रवाई की गई।