पीपलदा: ईद पर इटावा क़स्बे खुदा की इबादत में झुके सिर गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ मांगी
Pipalda, Kota | Jun 17, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में आज ईद-उल-जुहा के त्योहार पर मुस्लिम समाज ने ईद की नमाज अदा की। इटावा में स्थित बाईपास पर मुख्य ईदगाह में ईद की नमाज अदा करवाई गई। शहर काजी मौलाना इकबाल ने नमाज अदा करवाई।नमाज के बाद सभी लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद-उल-जुहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा की।