सिराथू: रेलवे ने बड़े वाहनों के लिए गुरुवार रात से भरवारी रेलवे क्रॉसिंग को किया बंद, 10 फीट नीचे किया गया हाई गेट गाडर
जनपद की सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली भरवारी रेलवे क्रॉसिंग गुरुवार रात से बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई है। रेलवे ने यहां पर लगे हुए हाई गेट गाडर को क्रेन के माध्यम से 10 फीट नीचे कर दिया है।जिस वजह से अब सिर्फ छोटे वाहन ही रेलवे क्रॉसिंग से निकल सकेंगे और बड़े वाहनों को दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ेगा।