बांका: 50 हजार गैलन क्षमता वाला जलमीनार जर्जर, कभी भी जलमीनार हो सकता है ध्वस्त
Banka, Banka | Jun 15, 2026 शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की अहम कड़ी पीएचईडी कैंपस स्थित 50 हजार गैलन क्षमता वाला जलमीनार अब जर्जर हो चुका है। वर्ष 1972 में निर्मित इस जलमीनार की संरचना कमजोर हो गई है। इसकी दीवारों से कंक्रीट झड़ रहा है और लोहे के सरिए बाहर निकल आए ।पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता ऋषभ रंजन ने सोमवार की दोपहर 12:00 बताया कि इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई।