शिवपुरी नगर: पत्नी के अवैध संबंध और प्रताड़ना से तंग आकर नरवर के युवक ने दी जान, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के बड़े भाई ने अपनी बहू और उसके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपा है। प्रार्थी का आरोप है कि उसकी बहू के अन्य पुरुषों के साथ अवैध संबंध थे।