मैनपुर: पिपरछेड़ी कला सरकारी स्कूल से भौतिकी शिक्षक का स्थानांतरण, बोर्ड परीक्षा के छात्रों में चिंता
छत्तीसगढ़ के पिपरछेड़ी कला स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय से भौतिकी विषय के एकमात्र व्याख्याता ओमप्रकाश वर्मा का स्थानांतरण रायपुर में सहायक कार्यक्रम समन्वयक पद पर किया गया है। छात्रों, पालकों और ग्रामीणों ने शिक्षक के स्थानांतरण पर पुनर्विचार और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।