विराटनगर: पुरावाला के मालीवाड़ा में बिजली का तार गिरने से किसान को हुआ नुकसान
Viratnagar, Alwar | Apr 24, 2026
मेड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावाला के मालीवाड़ा गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। थ्री फेज ट्रांसफार्मर से 11000 वोल्ट का बिजली तार टूटकर खेत में गिर गया। तार पहले सफेदे के पेड़ों से टकराया और फिर नीचे रखे ईंधन पर गिरने से आग लग गई, जिसमें हजारों रुपये का नुकसान हुआ।