कांके: न्यू पुलिस लाइन में दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का समापन, विजेताओं को सम्मानित किया गया
Kanke, Ranchi | Jul 24, 2026 न्यू पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का समापन हो गया। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। बता दें कि 21 से 23 जुलाई तक आयोजित इस ड्यूटी मीट में फॉरेंसिक साइंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी, कंप्यूटर अवेयरनेस और डॉग स्क्वॉड टेस्ट समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।